मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन मनाया गया

मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन मनाया गया

  •   Fakhre Alam
  •  2020-11-22 18:53:58
  •  0

 बाराबंकी  समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, धरतीपुत्र, नेताजी माननीय मुलायम सिंह यादव जी की 82वा जन्मदिन, साथ ही साथ 1857 की महान क्रांतिकारी, देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली, वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सपा अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित व सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के कुशल संचालन में  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह "गोप" जी ने केक काट कर मा नेता जी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस मौके पर श्री अरविंद गोप जी ने कहा कि आदरणीय नेता जी ने हम लोगों को जो सम्मान दिया है उसे जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकता है,किसानों के लिए संघर्ष करने वाले पूरे देश के अकेले नेता हैं जिन्होंने अपनी विद्वत्ता की बदौलत लोहा मनवाया है नेता जी का कहना था कि छोटे मन से कोई तरक्की नहीं कर सकता बड़े मन रखना चाहिए। हम नेताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

      इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद माननीय राजेश यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं को नेताजी व वीरांगना झलकारी बाई जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमें वीरांगना झलकारी बाई से प्रेरणा लेकर संघर्ष करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना है। समाज के नौजवान, किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी सभी लोग वर्तमान सरकार से तंग आ चुके हैं। सभी लोग एकजुट होकर 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे। बाराबंकी से समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय रामसेवक यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

      पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन से सीखते हुए हम सभी सड़क से संसद तक गरीब, मजलूम, पिछड़ों, समाज के कमजोर तबके के लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे।

     सदर विधायक धर्मराज यादव जी ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। और सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं है। सभी लोगों को पूरे दमखम से पार्टी नीतियों के प्रचार प्रसार में लगना है। 

    कार्यक्रम में ज़ैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत पूर्व विधायक हैदर गढ़, ने अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यक्रम के दौरान तमाम उत्साही कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

       इस कार्यक्रम में अजय वर्मा बबलू, रामनाथ मौर्या,मोहम्मद सबाह, कामता प्रसाद यादव, नसीम कीर्ति, हुमायूं नईम खान, राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ पप्पू,संदीप सिंह, संतोष वर्मा, सुल्तान उल्लाह,चौधरी अतीक ,ताज बाबा सभासद, आसिफ सभासद, करूणेश दिवेदी के डी ,दानिश सिद्दीकी, तुषार यादव, एकलाख भाई, वेद प्रकाश रावत,हशमत अली गुड्डू,संतोष जयसवाल, अमरेंद्र सिंह, पूजा सिंह ,पंकज यादव, शांति ओम,अमित यादव, विनय यादव , इंतिखाब आलम नोमानी,पवन वर्मा, यशवंत यादव,राजेश वर्मा, कौशल किशोर धीमान, वीरेंद्र वर्मा, डॉ शरद वर्मा,जैसीराम,शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tag :  

संबंधित पोस्ट