मुख्यमंत्री कभी अपने नैतिकता व सदाचार पर विचार नहीं करते : सीपीएम

मुख्यमंत्री कभी अपने नैतिकता व सदाचार पर विचार नहीं करते : सीपीएम

  •   MOHIT KUMAR
  •  2020-11-03 16:56:59
  •  0

लखनऊ 3 नवंबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मण्डल
ने अपने एक बयान में कहा है कि दूसरों को सदाचार व नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले
प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी अपने नैतिकता व सदाचार पर विचार नहीं करते। उनके
बयान और उनकी भाषा प्रायः देश में नफरत फैलाने व देश की अखंडता, धर्म
निरपेक्षता और लोकतंत्र को क्षति पहुंचाने वाले हुआ करते हैं। मुख्यमंत्री
प्रायः ठोंक देने की बातकिया करते रहे हैं, अब उन्होंने लव जेहाद पर राम नाम
सत्य यात्रा कराने की बात किये हैं। इस प्रकार वे संविधान व न्यायपालिका को
ताख पर रखकर दंड के रूप में मौत का एलान करते रहते हैं। विपखी दलों पर प्रायः
देशद्रोही होने की तोहमत लगाने वाले मुख्यमंत्री की यह भाषा कानून सम्मत नहीं
है। किसी भी पद पर रहने वाले नेता को हमारा संविधान और कानून इजाजत नहीं देता
है कि वह किसी को ठोंक दे या किसी का राम नाम सत्य  की यात्रा निकलवा दे। योगी
के इस तरह के बयान पर मुकदमा कौन लिखायेगा या कौन लिखेगा? लिखने और लिखाने
वाले ही देशद्रोही करार दे दिये जायेंगे।
राज्य सचिव मण्डल ने मुख्यमंत्री के इस बयान की तीव्र निंदा की है और कहा है
कि न्यायपालिका को ऐसे वक्तव्यों पर गंभीर होकर कार्यवाही करने की आवश्यकता
है।

Tag :  

संबंधित पोस्ट